युग हत्याकांड मामले में सड़कों पर उतरे लोग परिजनों ने आंखों पर बांधी काली पट्टी

Spread the love

शिमला, एस राणा; युग हत्याकांड मामले में लोग एक बार फिर से सड़कों पर उतर आए हैं और न्याय की गुहार लगाई जा रही है। मंगलवार 23 सितंबर को युग हत्याकांड मामले में हाई कोर्ट ने तीन दोषियों में से दो की फांसी की सजा को उम्रकैद और एक को रिहा करने का फैसला सुनाया था जिस पर परिजनों ने नाराजगी जाहिर की है। परिजनों ने फैसले के विरोध में आंखों में पट्टी बांधकर सीटीओ से शेर ए पंजाब तक रोष रैली निकाली और मामले में फैंसला सुनाने वाले न्यायाधीशों के खिलाफ नारे लगाए।

युग के पिता विनोद गुप्ता ने कहा कि युग की हत्या के इतने साल बाद भी उन्हें कोर्ट से न्याय नहीं मिला है।हाई कोर्ट ने जो फैसला दिया है उसे साबित होता है कि कानून सच में ही अंधा होता है इसलिए आज आंखों पर पट्टी बांधकर फैसले के विरोध में प्रदर्शन किया गया है। हत्याकांड में एक दोषी को कोर्ट ने किस आधार पर बरी किया है वह समझ से परे है जबकि हत्याकांड में वह भी दोषी था।युग को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *