शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी सहकारी ऋण एवं बचत सभा लिमिटेड, शिमला-2 का दूसरा साधारण अधिवेशन आज अध्यक्ष ओम प्रकाश दिनकर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अधिवेशन में सभा के कार्यों और वित्तीय गतिविधियों की समीक्षा की गई।अध्यक्ष ने बताया कि सभा ने पिछली अधिकतम ऋण सीमा के आधार पर अपने सदस्यों को कुल 16 करोड़ 75 लाख 88 हजार रुपये के ऋण वितरित किए हैं।
वर्तमान में सभा अपने सदस्यों को अधिकतम 8 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध करवा रही है।अधिवेशन में यह अहम निर्णय लिया गया कि दीपावली पर्व के अवसर पर सचिवालय में कार्यरत सभा के सभी सदस्यों को उनके जमा भागधन पर 25 प्रतिशत के हिसाब से प्रोत्साहन राशि वितरित की जाएगी।बैठक में उपाध्यक्ष मिलाप चंद, महाप्रबंधक कुशल ठाकुर सहित निदेशक सुरेन्द्र मोहन, पवन धारटा, अरुण भारद्वाज और साहिल वर्मा उपस्थित रहे।
