35 रुपए सस्ता मिलेगा वेरका घी, सीएम मान ने लोगों को दी राहत, दूध सहित दुग्ध उत्पादों के दामों में कटौती

Spread the love

पंजाब, सुरेन्द्र राणा: उपभोक्ता हितैषी पहल करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को आम जनता को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से वेरका के दूध और अन्य उत्पादों की कीमतों में बड़ी कटौती करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वेरका जो पंजाब की किसान सहकारी संस्था मिल्कफेड का एक भरोसेमंद ब्रांड है, ने अपने दूध और दुग्ध उत्पादों की लोकप्रिय श्रेणी की कीमतों में महत्त्वपूर्ण कमी करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि संशोधित कीमतें 22 सितंबर, 2025 की सुबह से लागू होंगी। उन्होंने कहा कि ये कीमतें भारत सरकार के जीएसटी 2.0 सुधारों के अनुरूप होंगी, जिसके तहत आवश्यक डेयरी उत्पादों पर करों में कमी की गई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऐसे कदम राज्य के सहकारी मॉडल को और मजबूत करेंगे और पंजाब के लोगों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होंगे।

नई कीमतों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं को वेरका घी 30 से 35 रुपए प्रति लीटर/किलोग्राम सस्ता मिलेगा। उन्होंने बताया कि टेबल बटर की कीमत 30 रुपए प्रति किलोग्राम, अनसाल्टेड बटर की कीमत 35 रुपए प्रति किलोग्राम, प्रोसेस्ड पनीर की कीमत 20 रुपए प्रति किलोग्राम और यूएचटी दूध (स्टैंडर्ड, टोंड और डबल टोंड) की कीमत दो रुपए प्रति लीटर घटाई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आइसक्रीम (गैलन, ब्रिक और टब) जैसे अन्य उत्पादों की कीमतों में भी दस रुपए प्रति लीटर की कमी की गई है और पनीर की कीमत भी 15 रुपए प्रति किलोग्राम घटाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *