जंगल में मिला सरकारी राशन, दालों के पैकेट बरामद, खाद्य आपूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Spread the love

मंडी, काजल: उचित मूल्य पर मिलने वाला सरकारी राशन करसोग के जंगलों में फेंका हुआ मिला है। पूरे प्रदेश को हैरान कर देने वाला यह मामला करसोग प्रशासन के ध्यान में आते ही उपमंडल अधिकारी नागरिक करसोग द्वारा पूरा मामला पुलिस थाना करसोग को सौंप दिया है। खाद्य आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक मंडी को भी इस घटना के बारे में सूचना दी गई है। गौरतलब है कि करसोग से लगभग छह किलोमीटर दूर बतालाबहल के पास रामपुर को जाने वाली मुख्य सडक़ के किनारे जंगल में सैकड़ों पीडीएस राशन के दालों के भरे पैकेट मिले हैं। कई जगह दालों से भरे बोरे भी जंगल में मिले है। वहीं, करसोग से लगभग आठ किलोमीटर की दूरी पर गगोननाला में भी इस प्रकार सैकड़ों पैकेट दालों के भरे हुए फेंके गए हैं, जबकि कुछ दालों के भरे हुए बोरे सडक़ के किनारे डंगे के नीचे फेंके गए हुए हैं। दाल के पैकटों पर हिमाचल सरकार की मुहर और सिविल सप्लाई अंकित किया हुआ है।

सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद भी खाद्य आपूर्ति विभाग के कर्मचारी व अधिकारी मौकेे पर नहीं आए। इस मामले पर उपमंडल अधिकारी नागरिक गौरव महाजन ने कहा कि मामला ध्यान में आते ही पुलिस थाना करसोग को इस घटना की विस्तारपूर्वक जानकारी दे दी गई है, वह स्वयं भी मौका करने के लिए तुरंत जा रहे हैं, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। किसी की भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीडीएस में मिलने वाला इस प्रकार राशन जंगल में क्यों फेंका गया है, उसमें पूरी रिपोर्ट मांगी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *