हमीरपुर के चबूतरा में जमीन धंसने से तीन मकान जमींदोज, कई घरों को नुकसान
हमीरपुर, सुरेन्द्र राणा: हमीरपुर जिला के सुजानपुर उपमंडल के अंतर्गत गांव चबूतरा में रविवार को जमीन धंसने की घटना ने ग्रामीणों को दहला दिया। देखते ही देखते जमीन धंसने से तीन मकान पूरी तरह ढह हैजबकि कई अन्य घरों को भी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों के अनुसार, यह घटना अचानक हुई, जिससे लोग दहशत में आ गए।
हालांकि ईश्वर की कृपा से इस हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन लोगों की संपत्ति को भारी क्षति पहुंची है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र राहत और पुनर्वास की मांग की है। वहीं मौके पर राजस्व विभाग की टीम को नुकसान का जायजा लेने भेजा गया है।
