हिमाचल के छह जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट, कल से राहत की उम्मीद; जानें पूरा अपडेट

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा; हिमाचल प्रदेश के छह जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर के कुछ स्थानों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। रविवार से बारिश की रफ्तार कम होने की संभावना है। 24 अगस्त को शिमला, मंडी और सिरमौर के एक-दो स्थानों में ही बारिश की संभावना है, अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। 25 अगस्त को मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 26 अगस्त को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और किन्नौर के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश में 316 सड़कें, 110 बिजली ट्रांसफार्मर और 131 पेयजल योजनाएं प्रभावित रहीं।

राजधानी शिमला में शुक्रवार को हल्के बादल छाए रहने के साथ दिन भर धूप खिली। कांगड़ा जिले में शुक्रवार को दोपहर तक मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। दोपहर तीन बजे के बाद धर्मशाला में तेज बारिश हुई। जिले में 24 घंंटों में 31 घरों, 25 गोशालाओं के साथ एक दुकान और एक रसोईघर को क्षति पहुंची है। चंबा जिले में शुक्रवार को धूप खिली रही। तेज धूप ने दोपहर के समय लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हुए । मौसम साफ होने पर होली और भरमौर हेलीपैड से हेली टैक्सी के जरिये श्रद्धालुओं ने गौरीकुंड की ओर कूच किया तो गौरीकुुंड से वापस होली-भरमौर पहुंचे।

कुल्लू जिले में दो दिन से मौसम शुष्क है। शुक्रवार को दिनभर धूप खिली रही। लगवैली के साथ जिले के कई क्षेत्र अभी भी बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से अंधेरे में हैं। भारी भूस्खलन के कारण करीब 100 सड़कों पर यातायात बाधित है। शहर के साथ जिले के ग्रामीण व शहरी इलाकों में पानी की आपूर्ति भी अवरुद्ध है। वहीं बंजार स्थित नया बस अड्डा के पास शुक्रवार को पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। इस कारण एनएच-305 पर मलबा और पत्थर गिरे हैं। आठ घंटे से अधिक समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग में वाहनों की आवाजाही बंद रही। ऊना, हमीरपुर जिले में भी शुक्रवार को मौसम साफ रहा। मौसम साफ होने से कृषि कार्यों में तेजी आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *