वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान को ब्लॉक स्तर तक ले जाएगी कांग्रेस: CM सुक्खू

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा;हिमाचल कांग्रेस विधायक दल की एक अहम बैठक शुक्रवार को शिमला के होटल पीटरहॉफ में हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की, जबकि कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल विशेष तौर पर मौजूद रहीं। बैठक में तय किया गया कि कांग्रेस का ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ कार्यक्रम अब ब्लॉक स्तर तक पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाने की योजना बनाई जा रही है। बैठक के बाद राजीव भवन में कांग्रेस की आगामी रणनीति को लेकर चर्चा कर रैली भी निकालने जा रही है। इस दौरान रजनी पाटिल ने कहा कि बहुत जल्द हिमाचल कांग्रेस संगठन का विस्तार किया जाएगा और नई कार्यकारिणी का गठन होगा। उन्होंने कहा कि बार-बार कांग्रेस से संगठनात्मक विस्तार को लेकर सवाल उठते हैं, लेकिन भाजपा से यह क्यों नहीं पूछा जाता कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को अब तक क्यों नहीं बदला गया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि रैली के बाद ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ कार्यक्रम को ब्लॉक स्तर तक ले जाया जाएगा। इसके लिए कांग्रेस की पूरी रणनीति जल्द तैयार कर ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *