कांगड़ा में आपदा पीड़ितों की मदद कर मिसाल बने भाजपा नेता मुनीष शर्मा

Spread the love

कांगड़ा, सुरेंद्र राणा; 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांगड़ा से संबंध रखने वाले भाजपा नेता और समाजसेवी मुनीष शर्मा ने देशभक्ति की मिसाल पेश करते हुए बरसात से प्रभावित परिवारों की मदद की।

मुनीश शर्मा ने युवाओं के माध्यम से कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के जमानाबाद, खोली, समीरपुर, दुग्यारी सहित अन्य इलाकों में राहत सामग्री के रूप में तिरपाल वितरित किए, जिससे कई परिवार अपने आशियाने को सुरक्षित रखने में सफल रहे।मुनीष शर्मा इससे पहले भी मंडी के सिराज और प्रदेश के अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मदद पहुंचा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि बरसात से आई आपदा ने कई लोगों के घर उजाड़ दिए हैं और कांगड़ा भी इससे अछूता नहीं है। ऐसे समय में सभी को एकजुट होकर पीड़ितों की मदद करनी चाहिए, क्योंकि यह भी सच्ची देशभक्ति का हिस्सा है।उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे भी यदि जरूरत पड़ी तो वे हर संभव मदद के लिए तैयार रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *