पंजाब के श्रद्धालुओं की पिकअप हिमाचल में दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में चार की मौत; कई घायल

Spread the love

पंजाब दस्तक:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में गिर गई। हादसे में पंजाब से आए चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 20 से 25 श्रद्धालु घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लगभग 7:29 बजे पुलिस चौकी योल को सूचना मिली कि चामुंडा-धर्मशाला मार्ग पर इक्कू मोड़ के पास बल्ले होटल के समीप एक पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल (एक महिला व दो पुरुष) की डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इस प्रकार हादसे में अब तक कुल 4 लोगों (2 पुरुष, 2 महिलाएं) की मौत हो चुकी है।

वहीं, चंबा जिले के भरमौर में पंजाब के श्रद्धालुओं की स्विफ्ट कार बीती रात को दुर्गठी के समीप धाई माता मंदिर के पास रावी नदी में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोग लापता हैं जबकि दो लोग घायल हैं। कार में कुल पांच लोग सवार थे। घायलों का मेडिकल कॉलेज चंबा में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *