राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आज सरकाघाट में, सीएम फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

Spread the love

शिमला,सुरेंद्र राणा; राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह शुक्रवार को सरकाघाट में आयोजित किया जा रहा है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्र सरकाघाट में होने जा रहे आयोजन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सुबह 11 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री परेड का भी निरीक्षण करेंगे। सवा 11 बजे वह मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। 11 बजकर 20 मिनट पर मुख्यमंत्री का संबोधन होगा। इसके बाद सभी जिलों से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सीएम वीरवार को सड़क मार्ग से सरकाघाट गए और शाम 7:30 बजे सरकाघाट पहुंचे। समारोह में आईटीबीपी और उत्तराखंड पुलिस जवान परेड में हिस्सा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *