कुल्लू में खाई में गिरी जीप, दो की मौत, खेनवी के पास पेश आया दर्दनाक हादसा, दो गंभीर घायल

Spread the love

कुल्लू: जिला कुल्लू के उपमंडल आनी के तहत आती कोटासरी पंचायत में खेनवी कैंची के पास एक जीप दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि दो सवार घायल हो गए है। यह दर्दनाक हादसा सोमवार रात को पेश आया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए है। वहीं, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुनसार सोमवार रात खेनवी कैंची के पास बोलेरो पिकअप (एसपी 95-0776) में सेब की पेटियां लाफूघाटी के लिए लोड़ की थी। इस गाड़ी में चालक संजीव कुमार के साथ तीन नेपाली मजदूर बैठे थे। खेनवी कैंची मोड़ के पास ट्राइवर के नियंत्रण खोने से जीप 100 मीटर नीचे ढांक में गिर गई। गाड़ी में चार लो गसवार थे, जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए हैं।एसपी कुल्लू डा. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में बालकृष्ण ओली पुत्र बल बहादुर वली निवासी कालीमाटी नेपाल और टेक बहादुर कामी पुत्र लोक बहादुर कामी निवासी नेपाल की मृत्यु हो गई है। जबकि संजीव कुमार पुत्र माधो राम गांव थानाधार शिमला और 11 वर्षीय दीपक खडक़ा पुत्र तुला राम खडगा गांव चारमोरी धारे नेपाल घायल हुए हैं। घायलों का उपचार रामपुल अस्पताल में चल रहा है। एसपी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *