शिमला, सुरेन्द्र राणा: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन से मंडी आपदा प्रभावितों के लिए तीन गाड़ियों में राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्यपाल आज खुद भी आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने जा रहे हैं। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि मंडी आपदा प्रभावितों के लिए राहत सामग्री भेजी गई है और अगर और भी जरूरत महसूस होगी तो वह भी भेजी जाएगी। राजभवन राहत सामग्री भेजने में अपने आप में सामर्थ्य रखता है।सरकार की तरफ से अभी तक मंडी जिला में क्या मदद दी गई है इसकी उनको जानकारी नहीं है।
वहीं प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात को लेकर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश की आपदा को लेकर चिंतित है। प्रधानमंत्री ने प्रदेश के लोगों को अपने रहन-सहन में बदलाव करने की जरूरत की बात कही। आपदा प्रभावितों की मदद को लेकर प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया है और केंद्र सरकार लगातार मदद कर भी रही है।आपदा को लेकर केंद्रीय टीम के आकलन के बाद केंद्र सरकार की तरफ से मदद की जाएगी।
वहीं राज्यपाल के लिए खरीदी गई नई गाड़ी को लेकर राज्यपाल ने कहा कि नई गाड़ी क्यों खरीदी गई है सरकार को यह भी बताना चाहिए था। नियमों के मुताबिक पुरानी गाड़ी दिल्ली में नहीं चल सकती थी इसलिए सरकार ने नई गाड़ी ली है।
