शिमला, सुरेन्द्र राणा: सेवानिवृत्त भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी पवनेश कुमार ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य पद की शपथ ली। उन्हें राजभवन में आयोजित सादे लेकिन गरिमापूर्ण समारोह में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण के बाद पवनेश कुमार ने कहा कि वह ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए वह पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे, ताकि आयोग के प्रति युवाओं और बेरोजगार अभ्यर्थियों का भरोसा मजबूत हो।
