शिमला, सुरेन्द्र राणा।
जिला शिमला पेंशनर्ज़ वेलफेयर एसोसिएशन एवं शिमला शहरी संयुक्त प्रतिनिधि मंडल ने आज शिमला शहर के विधायक हरीश जनार्था से मुलाकात की। यह प्रतिनिधिमंडल एसोसिएशन के अध्यक्ष भाग चंद चौहान के नेतृत्व में विधायक कार्यालय पहुंचा और विभिन्न लंबित पेंशन मामलों को लेकर 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से शीघ्र बैठक आयोजित कर पेंशनर्ज़ की समस्याओं के समाधान की मांग की। मुख्य मांगों में शिमला शहर में बैठक हेतु उचित स्थल उपलब्ध करवाने, जिलास्तरीय बैठकें आयोजित करने, मुख्यमंत्री से सीधे संवाद की व्यवस्था करने जैसी बातें शामिल रहीं। विधायक ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री से जल्द बैठक तय करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा जिला शिमला में जल्द ही एक संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक कराने का प्रयास भी किया जाएगा।
महासचिव भूूप राम वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ पेंशनर्ज़ की बैठक आयोजित कर विस्तृत चर्चा की आवश्यकता है, ताकि लंबित मांगों का समाधान हो सके। इस अवसर पर जिला शिमला के महासचिव भूूप राम वर्मा, शहरी क्षेत्र के संयोजक मदन शर्मा, महासचिव सुशील वर्मा, दीप राम शर्मा, हेम राम चौहान, सुषमा राम शर्मा, गंगा राम सूद, हरिराम गुप्ता, राम शर्मा, प्रेम, सुंदर शर्मा, नंद लाल शर्मा, एन.डी. शर्मा, पी.एस. भारद्वाज, विजय ठाकुर, यशपाल ठाकुर, राकेश शर्मा समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
