नौकरी का वादा कर बेरोजगारों के लिए सुक्खू सरकार ने खोलीप्रतिबंधित लॉटरी, बिंदल बोले चंद पैसों के लिए लोगों को बर्बाद करना चाहती है कांग्रेस सरकार

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:लॉटरी खोलने के सुक्खू सरकार के फ़ैसले का विरोध होना शुरू हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग और कहा है कि दुनिया आगे की ओर जा रही हिमाचल लॉटरी की ओर बढ़ रहा है।कांग्रेस सरकार ने युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था और नौकरी बजाए लॉटरी खरीदने या बेचने में लगा रही है। बीजेपी इस फैसले की निंदा व भर्त्सना करती हैँ। हिमाचल में लॉटरी की वजह से कई घर बर्बाद हो गए थे जिसके चलते इसे बंद किया था लेकिन सुक्खू सरकार कुछ मुनाफे के लिए प्रदेश की जनता को बर्बाद करने पर तुली हुई है।

विओ,,,शिमला में पत्रकार वार्ता कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा भाजपा और कांग्रेस के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और वीरभद्र सिंह ने लॉटरी को बंद किया था लेकिन सुक्खू सरकार लोगों को एक नए नशे में धकेलने का काम कर रही है। हाईवे और PWD की जमीन पर नियमों के विपरीत शराब के ठेके चल रहे हैं। सरकार भांग की भी सरकार बात कह रही है। सरकार लोगों में नशे की प्रवृत्ति को बढ़ाने वाले काम कर रही है।

सरकार को आईना दिखाने वालों पर झूठे मुक़दमे दायर किए जा रहे हैं।कांग्रेस सरकार लोगों की आवाज को दबा रही है। मंडी आपदा ग्रस्त क्षेत्र सिराज में लोगों की मदद करने के बजाय सरकार ने तिरंगे की आड़ पर मुकदमे दर्ज किए हैं। पूरी दुनिया मानती है कि मंडी में आपदा से नुक्सान हुआ है और सभी मदद कर रहे हैं। केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश को भरपूर आर्थिक मदद कर रही है लेकिन सुक्खू सरकार अपना मुख्य कर्तव्य निभा नहीं रही है। भाजपा 6 अगस्त को मंडी में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *