बिना कार्ड HRTC में फ्री सफर नहीं, सरकार की नई शर्त, पहली बार 200, फिर इतने में बनेगा कार्ड

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने रियायती सफर के लिए हिम बस कार्ड बनाने की नई शर्त लगा दी है। यह कार्ड 200 रुपए का बनेगा। एक साल तक इसकी वैद्यता होगी। हर साल इस कार्ड का नवीनीकरण होगा। नवीनीकरण की फीस 150 रुपए तय की गई है। एचआरटीसी निदेशक मंडल की बैठक में यह प्रस्ताव पारित हुआ था, जिसे गुरुवार को मंत्रिमंडल की बैठक में रखा गया। कैबिनेट में इस पर प्रेजेंटेशन भी दी गई। इसमें घाटे के कारणों पर भी कैबिनेट को बताया गया। इसके बाद यह पहचान पत्र बनाने की शर्त लगाई गई है। बाहरी राज्यों की महिलाओं को एचआरटीसी बस में 50 फीसदी किराए की छूट नहीं मिलेगी। हिमाचल से संबंध रखने वाली महिलाओं को भी पहचान पत्र यानी कार्ड दिखाने पर ही यह छूट मिलेगी। जिनके पास यह कार्ड नहीं होगा, चाहे वह हिमाचल की महिला हो या बाहरी राज्य की, उसे यह सुविधा नहीं मिलेगी।

नि:शुल्क व रियायती यात्रा सुविधाओं को व्यवस्थित करने और उन पर निगरानी रखने के लिए यह निर्णय लिया है। प्रदेश में हिमाचल पुलिस के कर्मचारियों सहित 17 श्रेणियों को रियायती व नि:शुल्क यात्रा एचआरटीसी करवा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश भर में महिलाओं को एचआरटीसी बसों में किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है, लेकिन कैबिनेट के फैसले के बाद अब बसों में किराए में 50 प्रतिशत छूट के लिए भी महिलाओं को यह हिम बस कार्ड बनाना होगा। इसके बाद ही महिलाओं को किराए में 50 प्रतिशत छूट मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *