मोहाली, सुरेंद्र राणा: वेव एस्टेट में आवारा कुत्तों की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। वेव एस्टेट के कई हिस्सों में लोग सुबह-शाम घर से निकलने में डर महसूस कर रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति और भी चिंताजनक बन गई है।स्थानीय निवासी S. S. Dhillon इस समस्या को लेकर लगातार सक्रिय हैं। अब तक वे तीन बार मोहाली के मेयर से मुलाकात कर चुके हैं। ढिल्लों ने बताया कि नगर निगम की ओर से दो बार कुत्ते पकड़ने के लिए वैन भेजी गई थी, लेकिन कुछ लोगों के विरोध के कारण यह अभियान सफल नहीं हो पाया।तीसरी बैठक में उन्होंने वेव एस्टेट की मौजूदा स्थिति विस्तार से रखी, जिस पर मेयर ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।एसएस ढिल्लो सिर्फ कुत्तों की समस्या तक सीमित नहीं हैं। वे क्षेत्र की अन्य जनसमस्याओं — जैसे टूटी सड़कें, सीवरेज व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट्स और साफ-सफाई को भी निरंतर संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठा रहे हैं।वही ढिल्लो ने वेव एस्टेट निवासियों से अपील की है कि वह अपना मेंटेनेंस चार्ज समय-समय पर देते रहे। ताकि मेंटेनेंस में कोई दिक्कत न आए। उन्होंने कहा कि 5 रुपए स्क्वायर फीट के हिसाब से चार्ज रहे। प्रबंधन भी अपनी मर्जी से चार्ज बढ़ाकर लोगों पर बोझ न डाले।वहीं उन्होंने बताया कि वेव एस्टेट के सभी गेटों पर बूम बैरियर सिस्टम को फास्टैग के माध्यम से ऑटोमैटिक तरीके से खोलने और बंद करने की सुविधा अब चालू कर दी गई है। वेव एस्टेट के सभी गेटों पर बूम बैरियर सिस्टम को फास्टैग के माध्यम से ऑटोमैटिक तरीके से खोलने और बंद करने की सुविधा अब चालू कर दी गई है।
