वेव एस्टेट मोहाली में धूमधाम से मनाया गया तीज का त्यौहार
मोहाली, सुरेन्द्र राणा: वेव एस्टेट मोहाली में तीज का पर्व बड़ी धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर गीत-संगीत और नृत्य के जरिए त्योहार की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम में मेहंदी, गीत-संगीत और स्वादिष्ट व्यंजनों की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। महिलाओं ने लोक गीतों पर थिरकते हुए तीज के पारंपरिक महत्व को जीवंत कर दिया। आयोजन स्थल को रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था जिससे माहौल पूरी तरह त्योहारमय हो गया।
इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे आयोजन समाज विरासत को संजोने का माध्यम बनते हैं। देखें ये रिपोर्ट
