पार्टी करने गए थे तीन दोस्त, दो बीबीएमबी नहर में बहे, एनडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के मंडी में भाखड़ा ब्यास सतलुज प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की नहर में दो युवक बह गए हैं। घटना शुक्रवार देररात की है। तीन दोस्त पार्टी मनाने बग्गी गए हुए थे। बग्गी चौक से आगे तीनों दोस्तों ने नहर किनारे जश्न मनाया। बताया जा रहा है कि जश्न मनाने के बाद तीनों दोस्त अपने-अपने घर जा रहे थे तो अचानक एक युवक नहर में उतर गया और पांव फिसलने से वह डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरा दोस्त भी नहर में कूद गया। देखते ही देखते दोनों युवक नहर में समा गए। दोस्तों को नहर में डूबता देख तीसरा दोस्त घबरा गया और इसकी सूचना पुलिस को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *