हिमाचल में लगातार चार दिन चलेंगी मंत्रिमंडल बैठकें, बड़े फैसले होने की उम्मीद

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठकें लगातार चार दिन चलेंगी। सरकार की ओर से मंत्रिमंडल की तिथियां जारी कर दी गई हैं। इसके अनुसार मंत्रिमंडल की बैठकें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 28 से 31 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक होगी। इन बैठकों में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। साथ आपदा प्रभावितों को राहत पैकेज की मंजूरी भी मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *