शिमला, सुरेन्द्र राणा; आज पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला शिमला की कोर समिति की बैठक जिला प्रधान भाग चंद चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जॉइंट रजिस्ट्रार द्वारा 24 जून 2025 को दिए फैसले के बारे सभी को बताया गया। यह फैसला प्रार्थी के पक्ष में आया है।
अदालत ने आत्मा राम शर्मा द्वारा जारी नोटिस को खारिज कर दिया। प्रधान भाग चंद चौहान और महासचिव भूप राम वर्मा ने कहा कि सच्चाई की जीत हुई। कार्यकारिणी ने बताया कि शिमला जिला के चुनाव लोकतांत्रिक ढंग से हुए थे और अब आत्मा राम शर्मा किसी पद पर नहीं है। जल्दी ही प्रदेश कार्यकारिणी के भी चुनाव होंगे।
