संगठन न बनने से कांग्रेस जा रही है पीछे: प्रतिभा सिंह

Spread the love

शिमला,सुरेन्द्र राणा: कांग्रेस पार्टी यदि फ़िर से हिमाचल कांग्रेस पार्टी की कमान मुझे देना चाहे तो मैं तन मन धन से जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हूं। ये बात हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कही है। उन्होंने कहा कि पहले भी मैने आलाकमान द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निष्ठा से निभाया है आगे भी संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगी। इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह भी कह चुके हैं कि प्रतिभा सिंह के अध्यक्ष बने रहने से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।

शिमला के गेयटी थियेटर में एक कार्यकम में पहुंची प्रतिभा सिंह ने संगठन को लेकर पूछे सवाल के ज़बाब में कहा कि संगठन तय करना आलाकमान को काम है। हिमाचल में कांग्रेस संगठन न बनने से कांग्रेस पीछे जा रही है। इसलिए जल्द मजबूत संगठन घोषित किया जाए ताकि आने वाले समय के लिए संगठन को मजबूत किया जा सके। क्योंकि इसी साल पंचायत चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में कार्यकर्ता चिंतित है। उम्मीद है कि जल्द ही आलाकमान इस पर फैसला लेगा।15 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण शिमला के रिज मैदान पर होना है। उसको लेकर प्रतिभा सिंह ने कहा कि वैसे तो 23 जून को स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर प्रतिमा का अनावरण किया जाना था लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिका अर्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की व्यस्तता के चलते इस कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। अब उक्त नेताओं ने प्रतिमा अनावरण के लिए शिमला आने की हामी भरी है। इससे प्रदेश के लोगों को संदेश जाएगा कि कांग्रेस पार्टी अपने वरिष्ठ नेताओं को याद रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *