महिलाओं से झूठा वादा कर रही आप, विधायक पवन बोले, दिन-प्रतिदिन कर्ज लेकर राज्य चला रही पंजाब सरकार

Spread the love

होशियारपुर: शाम चौरासी हलके के पूर्व विधायक पवन कुमार आदिया की अध्यक्षता में संविधान बचाओ रैली के नाम से एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर सीएलपी नेता पंजाब वरिंदर सिंह बाजवा, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद लुधियाना अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग विशेष रूप से उपस्थित हुए। इन दोनों नेताओं के पहुंचने पर पूर्व विधायक पवन कुमार आदिया की अध्यक्षता में उनका फूल-मालाओं और गुलदस्तों से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग और सीएलपी नेता पंजाब वरिंदर सिंह बाजवा ने मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सिर्फ दिखावा हैं। सरकार को आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया, सांसद राघव चड्ढा आदि दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से चला रहे हैं। मौजूदा सरकार ने हमारी बहनों से किया गया 1000 का वादा अभी तक पूरा नहीं किया है।पंजाब की मौजूदा स्थिति बहुत नाजुक है। दिन प्रतिदिन यह लोग कर्ज लेकर पंजाब सरकार चला रहे हैं और पंजाब में नशे की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है पंजाब में रेत, बजरी, लूटपाट, गुंडागर्दी की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जो गंभीर चिंता का विषय है।

पूर्व विधायक पवन कुमार आदिया ने भी वहां मौजूद आम आदमी पार्टी की सरकार को आड़े हाथों लिया। इस अवसर पर पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री सगत सिंह गिलजियां, जिला होशियारपुर कांग्रेस अध्यक्ष अरुण डोगरा मिक्की, मुकेरियां के पूर्व विधायक चावेवाल हलका इंचार्ज एडवोकेट रणजीत सिंह कुसम आदिया, कांग्रेस नेता राजेश गुप्ता, श्याम चौरासी यूथ अध्यक्ष पवित्र सिंह, मनिंदरजीत सिंह टिम्मी साही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, कांग्रेस नेता इंजीनियर हरप्रीत सिंह, हिमांशु कौशल पेट्रोल पंप वाले हरियाणा, आर्किटेक्ट कुलदीप शर्मा, पूर्व पार्षद शशि कुमार, बलवंत राय गोपी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *