हिमाचल प्रदेश सरकार ने कई IAS अधिकारियों को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा; हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक कामकाज को सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त विभागों का अस्थायी कार्यभार सौंपा है। यह निर्णय उस अवधि के लिए लिया गया है जब कुछ अधिकारी अवकाश या प्रशिक्षण पर रहेंगे। इनमें आर.डी. नजीम, राकेश कंवर और संदीप वसन शामिल हैं। उनके अनुपस्थित रहने के दौरान अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।डॉ. अभिषेक जैन, जो वर्तमान में लोक निर्माण विभाग, वित्त, योजना, अर्थशास्त्र और 20 प्वाइंट कार्यक्रम के सचिव हैं, उन्हें मुख्यमंत्री के सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।

एम. सुधा देवी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और कार्मिक विभाग की सचिव हैं, अब उन्हें एमपीपी एवं पावर, एनसीईएस और शिक्षा विभाग का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है।सी. पॉलराजू, जो एआर, प्रशिक्षण, सहयोग, बागवानी और कृषि विभाग संभाल रहे हैं, को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।रितेश चौहान, जो वर्तमान में पशुपालन विभाग के सचिव हैं, अब परिवहन और उद्योग विभाग का भी कार्यभार संभालेंगे।राजेश शर्मा, जो ग्रामीण विकास, पंचायती राज और सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव हैं, को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास और संसदीय कार्य विभागों का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

रखिल कहलों, जो आयुष विभाग और प्रशिक्षण विभाग संभाल रही हैं, अब जनसंपर्क, विधानसभा कार्य, तकनीकी शिक्षा और जल शक्ति विभाग की जिम्मेदारी भी देखेंगी, साथ ही मंडलीय आयुक्त शिमला का कार्य भी देखेंगी।डॉ. ऋचा वर्मा, जो हैंडीक्राफ्ट्स और हैंडलूम निगम की प्रबंध निदेशक हैं, अब एचपीएमसी, एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज़ और एचपी एग्रो पैकेजिंग लिमिटेड की प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगी।राकेश कुमार प्रजापति, जो ऊर्जा विभाग के निदेशक हैं, उन्हें एचपी स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।ये सभी आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे और संबंधित अधिकारियों की वापसी तक प्रभावी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *