शिमला, सुरेन्द्र राणा: देश के मैदानी इलाकों के साथ-साथ हिमाचल के पहाड़ भी गर्मी से तपने लगे हैं। प्रदेश के कई क्षेत्रों में दो दिन से लू (हीट-वेव) चल रही है। आज और कल भी लू को लेकर चेतावनी दी गी है। ऊना और कुल्लू जिला में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर जिला में यलो अलर्ट दिया गया है।अगले कल भी छह जिलों में लू चलने का पूर्वानुमान है। इसे देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बीते दो दिनों के दौरान भी कुल्लू मण्डी और ऊना के कई क्षेत्रों में लू महसूस की गई है। अगले 48 घंटे के दौरान लू चलने से तापमान में दो से तीन डिग्री का उछाल आएगा।11 शहरों का तापमान पहले ही 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया है। ऊना का तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
मौसम विभाग की माने तो 14 जून को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल स्पीति जिला में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।
