23 जून को रिज परहोगा आधुनिक हिमाचल के निर्माता की प्रतिमा का अनावरण, विक्रमादित्य बोले प्रदेशवासियों से अपील वीरभद्र के योगदान को याद कर दे श्रद्धांजलि

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की 23 जून को जयंती पर शिमला के रिज मैदान स्थित दौलत सिंह पार्क में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके लिए रिज मैदान पर कार्यक्रम का आयोजन किया। जाएगा। वीरभद्र के सुपुत्र और प्रदेश के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेशवासियों को भी इस मौके पर शिमला पहुंचकर वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देकर नए हिमाचल की परिकल्पना की बात कही है।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के निर्माता थे।

23 जून को दस बजे उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग रिज मैदान पहुंचे और हिमाचल के विकास के लिए नया प्रण लेना है। यह गैर राजनीतिक कार्यक्रम है जिसमें मुख्यमंत्री व दिल्ली से कांग्रेस नेता एवं विपक्ष के नेताओं को भी निमंत्रण दिया गया है। इस दिन आधुनिक हिमाचल के निर्माता को श्रद्धांजलि देकर नए हिमाचल की परिकल्पना करनी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *