नालागढ़ में 17 वर्षीय एक प्रवासी युवती कोरोना पॉजिटिव

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेन्द्र राणा नालागढ़ में एक और कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। 17 वर्षीय एक प्रवासी युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, जिसे स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेशन में रखा है। युवती को खांसी व जुकाम के बाद निजी अस्पताल में कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग ने युवती के परिजनों सहित अन्य लोगों के 18 कोरोना टेस्ट किए, जोकि नेगेटिव आए हैं।

गौर रहे कि इससे पहले भी नालागढ़ में एक महिला कोरोना पॉजिटिव आई थी, जोकि अब स्वस्थ है। युवती की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। उधर, खंड चिकित्सा अधिकारी नालागढ़ डॉ. कविराज नेगी ने बताया कि 17 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, जिसको होम आइसोलेशन में रखा है। उन्होंने बताया कि उक्त लड़की के परिजनों सहित अन्य लोगों के 18 कोरोना टेस्ट किए गए, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *