उपराष्ट्रपति दो दिवसीय दौरे पर आज आयेंगे शिमला

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा; देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 6 जून को दो दिवसीय दौरे पर शिमला आएंगे। शुक्रवार को उपराष्ट्रपति हेलिकाप्टर से शिमला के अनाडेल हेलीपैड पर उतरेंगे। अनाडेल से उपराष्ट्रपति का काफिला सीधे राजभवन पहुंचेगा। राजभवन में उपराष्ट्रपति के लिए दोपहर भोज का आयोजन रहेगा। शिमला प्रवास पर उनकी धर्मपत्नी सुदेश धनखड़ भी उनके साथ आ रही हैं।

रात्रि राजभवन में विश्राम करने के बाद 7 जून को सुबह सोलन रवाना होंगे। सोलन के समीप राजगढ़ क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश तीरथ सिंह ठाकुर से मिलने के लिए उनके घर जाएंगे। उसके बाद लौटते हुए नौणी स्थिति प्रदेश के बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में शोधार्थियों, विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों के साथ संवाद करेंगे। उसके बाद चंडीगढ़ लौटने का कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *