डिप्टी सीएम का ऐलान, अब पिपलू मेला भी राज्य स्तरीय होगा

Spread the love

ऊना, ब्यूरो: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक तीन दिवसीय जिला स्तरीय पिपलू मेला भव्यता और उत्साह के साथ आरंभ हुआ। शुभारंभ से पूर्व उपमुख्यमंत्री ने बंगाणा से पिपलू तक आयोजित भव्य शोभायात्रा में भाग लिया। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री ने पिपलू मेले को राज्य स्तरीय दर्ज प्रदान करने की घोषणा की। इस घोषणा की खबर से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। वहीं, उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेला अपनी प्राचीन परंपराओं के संरक्षण के साथ आगामी वर्षों में और अधिक भव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा मेले एवं सांस्कृतिक आयोजनों में स्थानीय हिमाचली कलाकारों को प्राथमिकता देने पर बल है।उपमुख्यमंत्री ने बताया कि ऊना जिले में करोड़ों रुपए की 18 पेयजल योजनाएं तीव्र गति से निर्माणाधीन हैं। इनमें15.50 करोड़ की अप्पर कुटलैहड़ पेयजल योजना शामिल है। इसके अलावा कुटलैहड़ में 46 करोड़ की सिंचाई योजना भरमौती से लोअर कुटलैहड़ और 14.64 करोड़ की तुरकाल पंगा से ऊपर कुटलैहड़ पेयजल योजना पर काम किया जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा और उनकी धर्मपत्नी मृदु शर्मा भी उपस्थित रहीं।विकास देख जिन्हें पेट दर्द होता है, वे चूर्ण खाएंडिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऊना में विकास और मेलों की लोकप्रियता देखकर कुछ नेताओं के पेट में दर्द होने लगता है, उन्हें चूर्ण लेने की जरूरत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार का अढ़ाई वर्षों का कार्य काल ऐतिहासिक रहा है, जिसे जनता ने खुले दिल से स्वीकारा है। यही कारण है कि कांग्रेस सरकार विपक्ष की आंखों में खटक रही है। मुकेश ने कहा कि जब राज्य में हर जगह मेलों का आयोजन होता है, तो जिला ऊना क्यों पीछे रहे। डिप्टी सीएम मुकेश ने जिलाधीश ऊना की भी जमकर तारीफ की और उन्हें ऊर्जावान अधिकारी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *