हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षकों के तबादलों पर पूरी तरह से रोक

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक कार्यालय आदेश के अनुसार, 5 जून 2025 से राज्य के सभी सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में कार्यरत शिक्षण स्टाफ के तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

यह आदेश शिक्षा सचिव राकेश कंवर (आईएएस) द्वारा जारी किया गया है, जिसमें स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि यह प्रतिबंध 5 जून से लागू होगा और वर्तमान शैक्षणिक सत्र की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *