राज्यपाल ने किया शिमला अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव का शुभारंभ,राज्यपाल ने किया शिमला अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव का शुभारंभ

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: शिमला में पांच दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव 2025 का शुभारंभ रविवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने दीप प्रज्वलन कर किया। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला, राज्यपाल सचिव सीपी वर्मा, नगर पार्षद, अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा समेत कई गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

निधि रस्तोगी की प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र

पहली सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध पार्श्व गायिका निधि रस्तोगी ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही, शिमला के विभिन्न स्कूलों के छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी, लक्कड़ बाजार कन्या विद्यालय, संजौली स्कूल, आईवीवाए इंटरनेशनल स्कूल और मारिया मोंटेसरी स्कूल शामिल रहे।

गज़लकार मिथिलेश लखनवी ने बांधा समां

मंच पर गज़ल प्रस्तुत करते हुए मिथिलेश लखनवी ने अपनी शायरी और गायकी से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

एनजेडसीसी के माध्यम से पहुंचे तीन राज्यों के कलाकार

उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनजेडसीसी), पटियाला के तहत पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के सांस्कृतिक दलों ने पारंपरिक लोक नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों ने उत्सव को विविध सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।

पहाड़ी कलाकारों ने भी बिखेरा सुरों का जादू

स्थानीय कलाकारों में प्रकाश शर्मा, शीतल बागड़ी, मीना बैनर्जी, सीताराम बागड़ी, महेंद्र शर्मा, सुरेश शर्मा और रोहिनी डोगरा ने हिमाचली लोक गायन से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

उपमुख्यमंत्री होंगे दूसरी संध्या के मुख्य अतिथि

अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन मुख्य आकर्षण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *