मुख्यमंत्री का जयराम ठाकुर पर पलटवार बोले जयराम ठाकुर को हो गया राजनीतिक फोबिया

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा विमल नेगी मौत मामले में सरकार के ऊपर लगाए गए आरोपों के बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि जयराम ठाकुर को राजनीतिक फोबिया हो गया है उन्हें इस तरह मौत के ऊपर राजनीति नहीं करनी चाहिए।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विमल नेगी की मौत पर हम दुखी है।

उनके परिवार के कहने पर FIR की गई। जांच के लिए सरकार ने एसआईटी गठित की। मामले को लेकर सीबीआई जांच हो रही है जयराम ठाकुर के पास विमल नेगी से संबंधित कोई कागजात है तो उन्हें सीबीआई को सौंपे। एसआईटी की रिपोर्ट हाइकोर्ट में दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौत पर राजनीति करना ठीक नहीं है। जयराम ठाकुर राजनीति कर रहे हैं उन्हें राजनीतिक फोबिया हो गया है सरकार सीबीआई जांच में हर प्रकार से सहयोग कर रही है ताकि परिवार को न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *