शिमला, सुरेन्द्र राणा: पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव गांधी के खिलाफ भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र दिया है। विशेषाधिकार कमेटी को मामला भेजा जाएगा, वहां जो फैसला होगा, उसी आधार पर कार्रवाई होगी। साथ ही आपराधिक मानहानी का नोटिस दिया है। बुधवार को शिमला में सुधीर शर्मा ने ये जानकारी देते हुए कहा कि एसपी की ओर से विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में किस आधार पर उन्हें किंगपिन कहा गया।
अगर ऐसा था कि तो मेरे खिलाफ एफआईआर क्यों नहीं की, न मुझे कोई समन नहीं मिला। इससे ये पता चलता है कि एसपी का इरादा दुर्भावनापूर्ण था। सुधीर ने कहा कि विमल नेगी मामले पर जिन अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए थी, वो तो ठीक है। लेकिन ओंकार शर्मा जैसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पर कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है। उधर, विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ एसपी शिमला संजीव गांधी की ओर से दायर की गई याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है।
