लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का BJP पर पलटवार बोले बीजेपी कर रही राजनीति

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी पर पलटवार किया है. लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि बीजेपी राज्यपाल के पास जाकर मामलों में राजनीति कर रही है. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार ने पहले दिन से ही हर तरह के सहयोग की बात कही है और सीबीआई को कांग्रेस सरकार हर तरह का सहयोग देगी. बीजेपी को राजनीति बंद करनी चाहिए.

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मामला सीबीआई के पास जाने के बाद अब राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने का कोई अर्थ नहीं है. उन्होंने कहा कि आरोप लगाने से पहले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को अपना वक्त भी याद करना चाहिए. विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे राजनीतिक लाभ लेने के लिए इस मामले का उपयोग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा ही जांच एजेंसियों के साथ सहयोग किया है और आगे भी करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *