आज शरची गांव पहुंचेगी सरकार, CM सुनेंगे समस्याएं, विकास परियोजनाओं का भी करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा; जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल के तहत पडऩे वाले दुर्गम गांव शरची में सरकार पहुंचेगी। बुधवार को यहां पर ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बंजार विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। यह दौरा विभिन्न विकास योजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास और जनसंपर्क को समर्पित रहेगा। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

स्थानीय जनता में उनके स्वागत को लेकर उत्साह का माहौल है। इस दौरान मुख्यमंत्री यहां पर एक रात गांव में रखेंगे और यहां पर लोगों की जन समस्याओं को सुना जाएगा। इसी के साथ यहां पर ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ग्रामीणों की समस्याओं को सुनेंगे और उन्हें तुरंत मौके पर हाल भी करेंगे।इससे पहले मुख्यमंत्री शाईरोपा में जनसभा को संबोधित करेंगे और यहां पर करीब 70 करोड़ रुपए के उद्घाटन किए जाएंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री इससे पहले जनजातीय क्षेत्र पांगी का भी दौरा कर चुके हैं। अब पहली बार कोई मुख्यमंत्री बंजार क्षेत्र के इस दुर्गम इलाके आएगा। एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां ने बताया कि पहली बार मुख्यमंत्री शरची गांव में आएंगे। आज से पहले कोई भी मुख्यमंत्री इस दुर्गम गांव में नहीं पहुंचा है।कुछ ऐसा है।

मुख्यमंत्री के दौरे का शेड्यूल

मुख्यमंत्री का प्रस्थान प्रात: 11:10 बजे ओकओवर शिमला से होगा और वह 11:25 बजे अन्नाडेल हेलिपैड शिमला पहुंचेंगे। इसके बाद 11:30 बजे वह हेलिकॉप्टर द्वारा बंजार के धमेउली हेलिपैड के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12 बजे वहां पहुंचेंगे। धमेउली से वह सडक़ मार्ग द्वारा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस बंजार पहुंचेंगे। इसके बाद वह 12:35 बजे सडक़ मार्ग से ग्रेट हिमालयन नेचर पार्क देहुरी के लिए प्रस्थान करेंगे और 12:45 बजे वहां पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। दोपहर 20 बजे वह देहुरी से शाईरोपा स्थित फॉरेस्ट रेस्ट हाउस के लिए रवाना होंगे और 2:05 बजे पहुंचेंगे। यहां आमजन से भेंट व संवाद के साथ दोपहर का भोजन भी प्रस्तावित है। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री 4:45 बजे शाईरोपा से सडक़ मार्ग द्वारा शरची के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *