तुर्की के सेब आयात पर केंद्र सरकार लगाए प्रतिबंध, हाल ही में दुश्मन देश पाकिस्तान को तुर्की ने दिए ड्रोन, सांप को दूध पिलाने से नहीं फायदा

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:भारत-पाक संघर्ष के बीच तुर्की के सेब इंपोर्ट पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने की मांग उठी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने तुर्की द्वारा पाकिस्तान को मदद करने, सैन्य ड्रोन देने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने मांग की है कि तुर्की के रवैए को देखते हुए सेब समेत दूसरी सभी वस्तुओं के आयात पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए। अपने लोगों का नुक्सान कर सांप को दूध पिलाने से कुछ हासिल नहीं होगा।

शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि 2023 में जब तुर्की में भूकंप आया था तब भारत ने ‘ऑपरेशन दोस्त’ के तहत सबसे पहले तुर्की की मदद की। भारत ने NDRF टीमें तुर्की भेजीं। बावजूद इसके जब भारत पाक के बीच विवाद बढ़ा तो तूर्की ने खुले तौर पर पाकिस्तान की मदद की। ऐसे में तुर्की के साथ के केंद्र सरकार को सेब आयात सहित सभी व्यापारिक समझौते तोड़ देने चाहिए। तुर्की से हर साल लगभग एक लाख 29 हज़ार 882 मिट्रिक टन सेब आता है।

इसके अलावा अवैध रूप से अफगानिस्तान रास्ते से अलग सेब आता है।
भारत तुर्की से हर साल 822 करोड़ का सेब आयात करता है। इसके अलावा अन्य फल अलग है। कुल मिलाकर 12 बिलियन डॉलर का कारोबार तुर्की से भारत करता है। इतना ही नहीं भारत से 3.3 लाख पर्यटक सालाना तुर्की जाते हैं। ऐसे में कुलदीप राठोर ने भारत सरकार से तुर्की के रवैए को देखते हुए व्यापारिक समझौते पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *