व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया पाकिस्तान का झंडा, शिमला में गैस सप्लाई का करता है काम; मामला दर्ज

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा; राजधानी शिमला में एक कश्मीरी को अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर पाकिस्तान का झंडा लगाना महंगा पड़ गया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। युवक की पहचान आदिल मगरे, अनंतनाग जम्मू कश्मीर के रहने वाले के रूप में हुई है। युवक शिमला में गैस सप्लाई का काम करता है। पुलिस ने थाना सदर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 197 (1) केस दर्ज कर लिया है।

पाकिस्तान के समर्थन की पोस्ट पर युवक किया पुलिस के हवालेनालागढ़ के बघेरी के समीप कुल्हाड़ी गांव के एक युवा ने अपने इंस्टाग्राम पर खालिस्तान और पाकिस्तान के समर्थन में नारे की पोस्ट डाली है। इसकी सूचना मिलते ही बजरंग दल व हिंदू संगठनों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर हिंदू सगंठनों ने थाने के बाहर नारेबाजी भी की। बजरंग दल के डीडी राणा, नालागढ़ ट्रक सोसायटी के प्रधान जितेंद्र ठाकुर, जितेंद्र राणा, मनोज राणा, संदीप ठाकुर, बिंदू समेत बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नालागढ़ थाने में युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को लेकर नारेबाजी की।बजरंग दल के अध्यक्ष डीडी राणा ने कहा कि कुल्हाड़ी के एक युवक ने अपने इंस्टाग्राम पर कई दिन से खालिस्तान व पाकिस्तान समर्थन की पोस्ट डाली हुई थी। इसकी भनक लगते ही लोगों ने शिकायत नालागढ़ थाने में की। एएसपी अशोक वर्मा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। देश विरोधी वीडियो चलाने पर कुल्लू में एक आरोपी गिरफ्तारपुलिस थाना कुल्लू के तहत एक कश्मीरी व्यक्ति की ओर से सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी वीडियो शेयर कर भारतीय सेना और सरकार के खिलाफ एजेंडा चलाने की शिकायत दर्ज हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है। जानकारी के अनुसार देवभूमि जागरण मंच के महासचिव ने पुलिस में शिकायत दी है। इसमें कहा कि मोहम्मद फारुख नामक फेसबुक आईडी से देश विरोधी, सेना विरोधी, हिंदू विरोधी तथा प्रधानमंत्री विरोधी वीडियो शेयर करके वायरल किए गए हैं।

शनिवार को देवभूमि जागरण मंच के पदाधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान से मिले और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।इस दौरान मंच के अध्यक्ष क्षितिज सूद व महासचिव यशपाल शर्मा ने कहा कि यह व्यक्ति रामशिला में एक दुकान करता है। देशवासी एकजुट और भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। मगर कुछ ऐसे लोग सेना का मनोबल गिराने का काम कर रहे हैं। एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *