ब्रेकिंग चंडीगढ़ में सभी मेडिकल अधिकारियों की छुट्टियां रद्दः 24एक्स7 इमरजेंसी ड्यूटी के लिए तैयार रहने के आदेश

Spread the love

चंडीगढ़, सुरेन्द्र राणा:भारत की पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर एयर स्ट्राइक के बाद चंडीगढ़ में सभी मेडिकल अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। उन्हें 24एक्स7 इमरजेंसी ड्यूटी के लिए तैयार रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नेशनल हेल्थ मिशन, चंडीगढ़ (यूटी) के हेल्थ डायरेक्टर ने आदेश जारी किया है।इस आदेश में लिखा गया है कि एम्स और उाम्स में तैनात सभी मेडिकल अधिकारी और स्टाफ की सभी छुट्टियां तुरंत प्रभाव से रद्द की जाती हैं।

उन्हें 24 घंटे कभी भी ड्यूटी के लिए तैयार रहना होगा। अगर किसी भी समय और जगह ड्यूटी के लिए बुलाया जाए, तो तुरंत रिपोर्ट करें। फोन कॉल का तुरंत जवाब देना जरूरी है, नहीं तो सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *