आतंक के खिलाफ कांग्रेस का स्पष्ट मत, केंद्र सरकार जो भी निर्णय लेगी कांग्रेस पार्टी उसका करेगी समर्थन, जातिगत जनगणना का भाजपा करती थी विरोध अब देर आए दुरुस्त आए- दिग्विजय सिंह

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर कहा कि आतंकवाद को लेकर सारा देश एकजुट है और कांग्रेस पार्टी ने संकल्प पास कर ये ज़ाहिर कर दिया है कि कांग्रेस पार्टी ने न आतंकवाद के खिलाफ कभी समझौता किया है न ही करेगी।

आतंक के खिलाफ सख्ती से निपटा जाए ये कांग्रेस का उद्देश्य रहा है। पहलगाम घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम हैं। दिग्विजय सिंह शिमला में महिला, शिक्षा, युवा और खेल मामलों की संसदीय समिति की बैठक के बाद बोल रहे थे।

जातिगत जनगणना को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने सदन में जिस दृढ़ता के साथ जातीय जनगणना के मसले को उठाया उसके दबाव में आकर केंद्र सरकार को जातीय जनगणना का फैसला लेना पड़ा। कांग्रेस पर जातीय जनगणना को लेकर सवाल उठाने वाली भाजपा ये बताए कि बीते पांच साल में उनके बड़े नेता जातीय जनगणना के खिलाफ क्यों बयान देते रहे। अब भले ही केंद्र सरकार देर से आई है लेकिन दुरस्त आए हैं। सरकार को आई इस सद्बुद्धि का वह स्वागत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *