शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल में मौसम ने करवट ली है। शिमला में आज सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। इस दौरान बीच बीच में तेज हवाएं भी चल रही है। जिससे राजधानी शिमला के आईएसबीटी और टूटीकंडी बाइफरकेशन पर आईपीएच दफ्तर के पास आज एक बड़ा पेड़ बीच सड़क पर गिर गया।
इससे सड़क किनारे खड़ी तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि कोई राहगीर और वाहन इसकी चपेट में नहीं आया। पेड़ गिरने से सड़क अवरुद्ध हो गई जिससे काफी देर तक जाम लगा रहा। मौसम विभाग ने आगामी पांच से छह दिनों तक प्रदेश में मौसम के खराब बने रहने की संभावना जताई है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि बीते 24 घंटों के दौरान शिमला, सोलन, सिरमौर, हमीरपुर, कांगड़ा मंडी, मे बारिश दर्ज की गई है।
