हिमाचल मे जनता की तो छोडो कांग्रेस ही कांग्रेस से खुश नहीं, बीजेपी ने मांगा इस्तीफा

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की मौजूदगी में गुरुवार को बिलासपुर में पार्टी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। प्रतिभा सिंह के सामने कार्यकर्ताओं में तीखी नोंक-झोंक हुई। इस दौरान एक दूसरे के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। ऐसे में अब कांग्रेस पार्टी और सरकार बीजेपी के निशाने पर आ गई है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार से कांग्रेस कार्यकर्ता सहित हर वर्ग ना खुश है ऐसे में पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।

भाजपा विधायक एवं प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि बिलासपुर में संविधान बचाओ कार्यक्रम में प्रतिभा सिंह के सामने कार्यकर्ताओं ने सरकार और कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाए हैं। इससे कांग्रेस की दुर्दशा जाहिर हो गई है।

रणधीर ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष के सामने कहा कि विकास कार्यों के लिए पैसा नहीं है,ठेकेदारों की पेमेंट के लिए पैसे नहीं है। लेकिन ओएसडी एडवाइजरों पर पैसा लुटाने के लिए है। रणधीर ने कहा कि बीजेपी के द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्टि कर दी है। सीएम अपने चुनिंदा मित्रों को एडवाइजर बनाकर पैसा खर्च कर हैं लेकिन जनहित की योजनाओं के लिए पैसा नहीं है। रणधीर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यालयों के जीर्णोद्वार के लिए पैसा है लेकिन हिमकेयर जैसी योजनाओं के लिए पैसा नहीं है।

प्रतिभा सिंह के सामने कार्यकर्ताओं ने कई आरोप लगाए यहां तक कि प्रतिभा सिंह ने भी कह दिया कि उनके काम भी नहीं होते है। रणधीर ने कहा जब उनकी सुनी नहीं जा रही तो प्रतिभा पद से चिपकी क्यों हैं? उन्हें पद की गरिमा के लिए इस्तीफा दे देना चाहिए। ढाई साल के कार्यकाल में हर वर्ग सरकार नाखुश है। मंत्री, कार्यकर्ता, नेता, विधायक प्रदेश की जनता इस सरकार से खुश नहीं हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री को जनता के हित में इस्तीफा दे देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *