शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री आज दिल्ली जाएंगे।सीएम सुक्खू बीती शाम को ही चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। कुछ देर बाद वह चंडीगढ़ से दिल्ली जाएंगे। तीनों नेता दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) मीटिंग में शामिल होंगे। सीडब्ल्यूसी में ‘संविधान बचाओं अभियान’ को लेकर चर्चा होगी।
अहमदाबाद में संपन्न अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सम्मेलन में देशभर में संविधान बचाओं अभियान के तहत राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव स्तर पर रैली निकालने का फैसला लिया गया है। हिमाचल में भी इन रैली का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
