बिलासपुर में कांग्रेस की बैठक में जमकर हुआ हंगामा, प्रदेश अध्यक्ष के सामने गुटबाजी उजागर

Spread the love

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में गुरुवार को कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। बैठक संविधान बचाओ रैली की तैयारियों की समीक्षा के लिए रखी गई थी, लेकिन इसमें कार्यकर्ताओं ने सरकार में अनदेखी, संगठन में भितरघात आदि के मुद्दों को जोर-शोर से प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के सामने उठाया।

इस दाैरान पार्टी में गुटबाजी फिर उजागर हुई। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने नेताओं के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। बैठक के बीच में गुटों के बीच तीखी बहस भी दिखी। नौबत नोकझोंक तक जा पहुंची। वरिष्ठ नेताओं की मध्यस्थता के बाद मामला शांत हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *