शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाया गया 78 वां जिला स्तरीय हिमाचल दिवस, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने फहराया झंडा।

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:हिमाचल आज अपना 78वां स्थापना दिवस मना रहा है। चंबा के दुर्गम क्षेत्र पांगी में हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम हुआ तो वहीं शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने झंडा फहराया परेड की सलामी ली। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया जिसमें शिमला, सोलन लाहुल स्पीति की संस्कृति की झलक भी देखने को मिली।

पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी के बाद 15 अप्रैल 1948 को 30 छोटी बड़ी रियासतों के विलय से पहाड़ी प्रदेश हिमाचल बना।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता से किए छह वायदों को पूरा कर चुकी है और अन्यों को पूरा करने का काम कर रही है। सरकार ने गाय और भैंस के दूध के खरीद मूल्यों में वृद्धि, गेहूं और मक्की के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी के साथ ही प्राकृतिक कच्ची हल्दी को 90 रुपए प्रतिकिलो खरीदकर किसानों को समृद्ध करने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के समय में शिक्षा के स्तर में गिरावट आई हिमाचल प्रदेश शिक्षा के स्तर में 21 वें स्थान पर पहुंच गया था लेकिन अब इसमें सुधार आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *