पंजाब में भगवंत मान होंगे ‘आप’ के सीएम कैंडिडेट, बैकफुट पर जा सकती है कांग्रेस

Spread the love

पंजाब दस्तक(सुरेन्द्र राणा); पंजाब विधानसभा चुनाव में लगातार बाहरी होने का आरोप झेल रही आम आदमी पार्टी जल्दी ही बड़ा कार्ड चल सकती है। सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी की ओर से सीएम कैंडिडेट के तौर पर भगवंत के नाम का ऐलान किया जा सकता है। यदि ‘आप’ की ओर से सीएम फेस का ऐलान होता है तो वह कांग्रेस, भाजपा गठबंधन को घेरने की स्थिति में होगी, जिनकी ओर से अब तक सीएम फेस का ऐलान नहीं किया गया है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बात पर सहमति बनती दिख रही है कि भगवंत मान के नाम का सीएम फेस के तौर पर ऐलान कर दिया जाए। भगवंत मान संगरूर सीट से सांसद हैं और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

कांग्रेस पार्टी ने पिछले साल के आखिर में अमरिंदर के इस्तीफे के बाद चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाया है। लेकिन अब तक कांग्रेस यह ऐलान करने से बच रही है कि चुनाव के बाद भी चन्नी ही सीएम होंगे या फिर किसी नए नेता को कमान दी जाएगी। सिद्धू और चन्नी के बीच तमाम मुद्दों को लेकर खींचतान भी देखने को मिल रही है।

यहां तक कि सिद्धू ने पिछले दिनों हाईकमान को सलाह देते हुए कहा था कि चुनाव से पहले कांग्रेस को राज्य में सीएम फेस का ऐलान करना चाहिए। उनका यह भी कहना था कि यदि कांग्रेस ऐसा नहीं करेगी तो उसे नुकसान उठाना पड़ेगा। इससे साफ है कि आम आदमी पार्टी की ओर से चेहरे का ऐलान करने से उसे फायदा होगा और कांग्रेस को घेरने में उसे मदद मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *