शिमला, सुरेंद्र राणा: विक्रमादित्य सिंह ने अपने पिता और प्रदेश के छ बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र के नाम पर राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन का गठन किया है जो गैर राजनीतिक संस्था होगी। संस्था 23 जून वीरभद्र सिंह की जयंती पर रिज पर उनकी प्रतिमा का अनावरण करेगी। प्रतिमा का खर्चा भी खुद संस्था उठा रही है। संस्था के माध्यम से गरीब जरूरतमंद लोगों को मदद की जाएगी और संस्था में नामी लोगों को जोड़ा जाएगा।
शिमला में पत्रकार वार्ता कर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन वीरभद्र सिंह की सोच को आगे बढ़ाने का काम करेगी और स्वास्थ्य,शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, खेल, नशा की रोकथाम के लिए काम किया जाएगा।
संस्था पहला कार्य रिज मैदान में यशवंत सिन्ह परमार के साथ 23 जून वीरभद्र सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा के अनावरण से करेगी।ट्रस्ट कोई राजनीतिक संस्था नहीं है, इसमें कोई कांग्रेस भाजपा नहीं होगा, सभी को एक नजर से देखा जाएगा और जो भी ट्रस्ट से जुड़ना चाहेगा उसका स्वागत है। संस्था में अलग अलग क्षेत्र के नामी चिकित्सकों सहित अन्य लोगों को जोड़ा जाएगा, ताकि स्वास्थ्य शिविर अन्य माध्यम से लोगों को लाभ दिया जा सके।
