वक्फ संशोधन बिल पर राज्यपाल का बयान बोले गलत को किया सही, मुस्लिम वर्ग के आम लोगों को मिलेगा लाभ

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा;वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पर हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का बयान सामने आया है। राज्यपाल ने दोनों सदनों से संशोधन बिल के पास होने पर कहा कि वक्फ कानून में नए प्रावधानों से गरीब मुसलमान को लाभ मिलेगा।

दुर्गाष्टमी के मौके पर राजभवन में फलाहार कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान राज्यपाल ने कहा कि पिछले 34 वर्षों से इस तरह का कार्यक्रम कर रहा हूं।हिमाचल में भी ऐसा प्रयास कर ऐसे अवसरों पर लोगों को जोड़ने का प्रयास है ताकि देव भूमि को दिव्य बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक बिल लाकर गलत नियम को सही किया गया है। बड़े बड़े लोगों के पास जो भूमि थी वो बंटकर आम लोगों को मिलेगी जिससे उस वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा।

वहीं नौतोड़ के मामले में राज्यपाल ने कहा कि अभी कुछ भी कहना उचित नहीं रह गया है। मामले पर अब फैसला सरकार को लेना है। उन्होंने कहा कि मंत्री समय-समय पर मामले पर बयान देते रहते हैं उस पर कोई कार्य हो तो कोई प्रतिक्रिया दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *