ऊना: नंगल की प्रमुख औद्योगिक इकाई प्राइमो केमिकल में हुए हादसे में एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जसवंत चौधरी निवासी खुशीनगर(यूपी) के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त कर्मचारी ठेकेदार का कर्मचारी था और कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आने से माैत हो गई।
फिलहाल पुलिस ने मौके पर पंहुच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और नयां नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सरताज सिंह ने कहा कि मृतक के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है और उनके ब्यानों के आधार पर ही आगे की कारवाई अमल में लाई जाएगी।
