लापता चीफ इंजीनियर की डेडबॉडी मिली: भाखड़ा बांध से बरामद, 10 मार्च से लापता थे विमल नेगी।

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भाखड़ा बांध में मंगलवार को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। यह 9 दिन से लापता चल रहे विमल नेगी का बताया जा रहा है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और विमल नेगी के परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया है। इसके बाद ही आधिकारिक पुष्टि होगी।

सूचना के अनुसार, आज सुबह के वक्त मछवारों ने पुलिस को सूचना दी कि बांध में डेडबॉडी जैसी चीज नजर आ रही है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बांध से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा और फिर परिजनों को सौंपा जाएगा।

10 मार्च से लापता हैं विमल नेगी विमल नेगी बीते 10 मार्च से लापता हैं और हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीपीसीएल) के चीफ इंजीनियर है। वह बीते 10 मार्च को शिमला से टैक्सी लेकर बिलासपुर गए थे। यहां से प्राइवेट टैक्सी को वापस भेज दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *