जेपी नड्डा व मनजिंदर सिरसा का मोहाली हवाई अड्डे पर हरदेव उभ्भा ने अपने साथियों सहित किया स्वागत।

Spread the love

मोहाली, सुरेन्द्र राणा: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) तथा दिल्ली भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा आज अपने चंडीगढ़ प्रवास के दौरान मोहाली के शहीद भगत सिंह हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां भाजपा पंजाब के प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभ्भा ने अपने साथियों सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व मनजिंदर सिंह सिरसा का पुष्पगुच्छ व सोशल देकर स्वागत किया।

हरदेव सिंह उभ्भा ने इस संबंध में जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने औपचारिक बातचीत में पंजाब के राजनीतिक परिस्थितियों की जानकारी ली है और उन्होंने आश्वासन दिया कि दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद अब मोदी सरकार का ध्यान पंजाब पर केंद्रित है। पंजाब की जनता केजरीवाल और भगवंत मान के झूठ को अच्छी तरह समझ चुकी है और अब 2027 में पंजाब में भी बीजेपी की सरकार बनाने तथा पंजाब का विकास सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है।

इस अवसर पर भाजपा की सीनियर नेता सुंदर लाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक झा, मोगा के पूर्व विधायक हरजोत कमल, मंडल के महासचिव गुलशन सूद, प्रितपाल शर्मा गिद्दड़बाहा, तजिंदर सिंह सरा, कमल अतरी, मोहित शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *